Home POLITICAL Pardeep Chhabra joined Aam Admi Party in the presence of Arvind Kejriwal...

Pardeep Chhabra joined Aam Admi Party in the presence of Arvind Kejriwal today in Delhi

537
0

चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चंडीगढ़ के पूर्व महापोर प्रदीप छाबड़ा आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने आप में प्रदीप छाबड़ा का स्वागत किया। इस मौके पर आप राष्ट्रीय संगठन टीम बिल्डिंग इंचार्ज श्री दुर्गेश पाठक और पंजाब प्रभारी श्री जरनैल सिंह ने भी उनका स्वागत किया।

आप चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रेम गर्ग और नगर निगम के चुनाव प्रभारी चंद्रमुखी शर्मा ने आप में छाबड़ा का स्वागत करते हुए कहा कि आप में शामिल होने से आप को मजबूती मिलेगी और आप आगामी नगर निगम चुनावों में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतेंगी।

श्री अरविंद केजरीवाल ने आप चंडीगढ़ की टीम को एमसी चंडीगढ़ चुनाव में दिल्ली की जीत को दोहराने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया।

प्रदीप छाबड़ा ने श्री केजरीवाल को धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि वह आप के लिए मूल्यवान साबित होंगे और एमसी चुनावों में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।

Pardeep Chhabra joined Aam Admi Party in the presence of Arvind Kejriwal
Pardeep Chhabra joined Aam Admi Party in the presence of Arvind Kejriwal