Home Business Gujarat-based construction solutions brand Mapisa369 launches fast-setting tile adhesive ‘Mapisa Marbilano’, plans...

Gujarat-based construction solutions brand Mapisa369 launches fast-setting tile adhesive ‘Mapisa Marbilano’, plans to enter Chandigarh

16
0
Gujarat-based construction solutions brand Mapisa369
Gujarat-based construction solutions brand Mapisa369

चंडीगढ़, 16 फरवरी 2026 (22G TV) भारत के निर्माण सामग्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम  के तहत, गुजरात स्थित वैश्विक कंस्ट्रक्शन सलुशंस  ब्रांड मापिसा369 ने अपनी नई पीढ़ी के फास्ट-सेटिंग टाइल एवं स्टोन एडहेसिव ‘मापिसा मार्बिलानो’ को लॉन्च किया है, जिसके साथ कंपनी ने तेजी से बढ़ रहे उत्तर भारत के बाजार में औपचारिक प्रवेश किया है। इस उत्पाद का अनावरण आर्केक्स प्रदर्शनी, चंडीगढ़ में किया गया, जिससे कंपनी चंडीगढ़ कैपिटल रीजन के विस्तारित निर्माण इकोसिस्टम में अपनी उपस्थिति मजबूत करेगी।
इस अवसर पर मा पिसा369 (शिवाज़ा ग्रुप) के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ अशोक एच. चौधरी ने कहा कि “‘मापिसा मार्बिलानो’ टाइल एडहेसिव तकनीक में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह नवाचार गुणवत्ता, टिकाऊपन और सुरक्षा से समझौता किए बिना निर्माण समय की बचत के लिए डिज़ाइन किया गया है। हमारा उद्देश्य भारतीय निर्माण उद्योग को वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धी और तकनीकी रूप से उन्नत समाधान उपलब्ध कराना है।”

लॉन्च के दौरान एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कमल मेहता, नॉर्थ मार्केटिंग हेड प्रदीप कुमार तथा अन्य वरिष्ठ टीम सदस्य भी उपस्थित रहे।

एडवांस जैल और फाइबर-एन्हांस्ड तकनीक से लैस मार्बिलानो को उच्च बॉन्डिंग शक्ति, लंबे समय तक टिकाऊपन और शुरुआती मजबूत पकड़ देने के लिए विकसित किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एडहेसिव कुछ ही दिनों में लगभग वही मजबूती प्रदान कर देता है, जिसे पारंपरिक अंतरराष्ट्रीय मानक टाइप-4 एडहेसिव हासिल करने में लगभग 28 दिन लगते हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान अशोक चौधरी ने ‘मेक इन इंडिया’ दृष्टिकोण के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वे स्वदेशी निर्माण के प्रबल समर्थक हैं। उन्होंने बताया कि उनका संगठन ‘मेड इन इंडिया’ उत्पाद बनाता है, जिनमें आयात पर बहुत कम या लगभग शून्य निर्भरता है।

उन्होंने कहा कि उनका मूल मंत्र ‘मेक लोकल, एक्सपोर्ट ग्लोबल’ है, जो मजबूत भारतीय ब्रांड बनाने और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की आवश्यकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “अब  समय है कि हम मजबूत भारतीय ब्रांड बनाएं और उन पर गर्व करें। मेड इन इंडिया का डंका बजाना है! भारत को अपनी निर्माण क्षमता विश्व के सामने गर्व से प्रस्तुत करनी चाहिए।”

इस दिशा में अपने लंबे समर्पण का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने ‘वाह जिंदगी’ फिल्म का निर्माण भी किया था, जिसमें भारत के अपनी निर्माण क्षमता को मजबूत कर चीन से प्रतिस्पर्धा करने और स्वदेशी ब्रांडों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया था। उन्होंने गुजरात के मोरबी औद्योगिक क्लस्टर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के टाइल निर्माताओं ने भारत को टाइल सेक्टर में आत्मनिर्भर बनाकर इसे वैश्विक निर्यात केंद्र में परिवर्तित किया है।

उद्योग के विकास पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि एडहेसिव उद्योग वर्तमान में लगभग 25,000 करोड़ रुपए का है और अगले पांच वर्षों में इसके लगभग 1 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि भारतीय निर्माताओं के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नेतृत्व करने का बड़ा अवसर है।

कंपनी के विस्तार योजनाओं की जानकारी देते हुए चौधरी ने कहा कि मैपिसा369 चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में मजबूत डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क स्थापित करने का लक्ष्य रखती है।

उन्होंने कहा कि हमारा विजन उन्नत, तकनीक आधारित और सुरक्षा केंद्रित बॉन्डिंग समाधानों के जरिए निर्माण एडहेसिव उद्योग में क्रांति लाना है। हम नए गुणवत्ता मानक स्थापित करने, सुरक्षित निर्माण प्रथाओं को बढ़ावा देने और एक विश्वसनीय वैश्विक ब्रांड बनने का लक्ष्य रखते हैं।

चंडीगढ़ कैपिटल रीजन की बाजार संभावनाओं पर बोलते हुए चौधरी ने कहा कि चंडीगढ़ और व्यापक ट्राइसिटी क्षेत्र रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के तेजी से विस्तार के कारण अपार विकास संभावनाएं प्रस्तुत करते हैं।

उनके अनुसार, आधुनिक भवनों में बड़े आकार की टाइलों और भारी पत्थरों के बढ़ते उपयोग ने उच्च प्रदर्शन वाले एडहेसिव को अनिवार्य बना दिया है, ताकि विशेष रूप से हाई-राइज संरचनाओं में टाइल अलग होने, दरारें आने और गिरने जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

नए लॉन्च किए गए एडहेसिव की प्रमुख विशेषताओं में फास्ट-सेटिंग क्षमता, उच्च बॉन्डिंग शक्ति, वाटर-रेसिस्टेंट और क्रैक-रेसिस्टेंट गुण शामिल हैं। यह बड़े आकार की विट्रिफाइड टाइलों और प्राकृतिक पत्थरों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है। ये विशेषताएं इसे आधुनिक हाई-राइज और फास्ट-ट्रैक निर्माण परियोजनाओं के लिए आदर्श बनाती हैं, जहां सुरक्षा, गति और संरचनात्मक स्थिरता अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

25 वर्षों से अधिक की विरासत वाले शिवाज़ा ग्रुप का हिस्सा मापिसा369 टाइल एवं स्टोन एडहेसिव, एपॉक्सी ग्राउट्स, जॉइंट फिलर्स, वाटरप्रूफिंग सल्यूशंस, ब्लॉक एडहेसिव और वॉल पुट्टी सहित व्यापक उत्पाद पोर्टफोलियो प्रदान करता है।